सर्विलांस व थाना शक्तिनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दुष्कर्म के आरोपी 25 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र. पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सर्विलांस व थाना शक्तिनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 10.07.2021 से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया अपराधी रोहित सिंह गौड़ उर्फ रोहिणी सिंह मरावी पुत्र मोहर सिंह मरावी निवासी ग्राम पराई थाना चितरंगी जिला संगरौली म0प्र0 हाल पता दुध्दीचुआ बैरियर के पीछे थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र को दिनांक 30.09.2021 की रात्रि लगभग 10.00 बजे तेलगवा बार्डर पुलिस बुथ शक्तिनगर के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे सें 32 बोर की 01 अदद पिस्टल व 02 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद मोटर साइकिल यूपी 64 एके 3575 बरामद किया गया तथा उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं-129/2021 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मिथिलेश कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर सोनभद्र, व0उ0नि0 संतोष कुमार यादव,थाना शक्तिनगर, उ0नि0 सरोजमा सिंह, प्रभारी सर्विंलास सेल सोनभद्र,का0 सत्येन्द्र सिंह थाना शक्तिनगर सोनभद्र,का0चा0 अम्बुज तिवारी थाना शक्तिनगर सोनभद्र,का0 विकास मिश्रा थाना शक्तिनगर सोनभद्र,का0 राहुल पटेल थाना शक्तिनगर सोनभद्र,का0 सौरभ राय सर्विंलास सेल सोनभद्र,का0 प्रकाश सिंह सर्विंलास सेल सोनभद्र, का0 दिलीप कश्यप सर्विंलास सेल सोनभद्र, का0 अमित सिंह सर्विंलास सेल सोनभद्र शामिल रहे.
Up18news se chandramohan Shukla ki report