Saturday, April 18, 2026

रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य द्वारा किया गया डीडीयू जंक्शन का निरीक्षण

चन्दौली ब्यूरो / डीडीयू जंक्शन रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में अतिरिक्त सदस्य/मार्केटिंग एवं बिजनेस डेवलपमेंट श्री संजय सिंह गहलोत द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) का निरीक्षण किया गया।

रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य श्री संजय सिंह गहलोत द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर सर्कुलेटिंग एरिया, फुटओवर ब्रिज, कॉन्कोर्स, रिटायरिंग रूम, प्लेटफार्म संख्या 1/2 आदि पर यात्री सुविधाओं सहित व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश कुमार रौशन सहित मंडल के संबंधित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir