Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

निशुल्क प्रसुति एवं स्त्री रोग परामर्श शिविर का अयोजन। दिनांक 09 अगस्त, 2021 को कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए निशुल्क प्रसूति एवं स्त्री रोग परामर्श शिविर का अयोजन के बी मेडीकल स्टोर्स, उगापुर, चंद्रावती, वाराणसी में हुआ

प्रेस विज्ञप्ति

निशुल्क प्रसुति एवं स्त्री रोग परामर्श शिविर का अयोजन।

दिनांक 09 अगस्त, 2021 को कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए निशुल्क प्रसूति एवं स्त्री रोग परामर्श शिविर का अयोजन के बी मेडीकल स्टोर्स, उगापुर, चंद्रावती, वाराणसी में हुआ । जिसमें मरीजों की स्वास्थ्य जांच व उपल्ब्ध दवा वितरण हुआ।
शिविर में वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संध्या यादव पूर्व सीनियर रेजिडेंट, चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू एवं चीफ कंसल्टेंट, जे पी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, फरीदपुर, सारनाथ, वाराणसी द्वारा स्त्री रोगों से जुड़ी समस्याओं एवं अन्य रोगो के निदान हेतु परामर्श दिया गया। कुल 68 महिला मरीजों में सार्वाधिक 32 महिलाओं में महावारी संबंधी अनियमितताएं पाई गई, तथा अन्य में पी०सी०ओ०डी०, फाइब्रॉराइड, ल्यूकोरिया, बांझपन, अन्य समान्य रोग आदि समस्याओं के साथ साथ प्रसुति पूर्व सलाह व गर्भावस्था के दौरान खानपान, सावधानियां एवं अन्य समस्याओं संबंधी जानकारी का भी लाभ गर्भवती महिलाओं को मिला।
जानकारी देते हुए स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ संध्या यादव ने बताया कि पी०सी०ओ०डी० के कारण महिलाओं में बांझपन, अनियमित महावारी एवं मोटापा की समस्याएं होती हैं।

शिविर आयोजक भीष्म नारायन(भीम यादव) ने बताया कि कैंप छेत्र के लोगो के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ लगाया गया है।
कार्यक्रम में रामसुरत यादव, संजय पांडेय, जगदीश यादव, बलदाऊ यादव, डा भोला प्रसाद, सैयद साजीद अली,शैलेश यादव, विजय यादव, धर्मदेव कुमार गौतम, मो रमजान, राम नवल यादव आदि उपस्थित थे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir