Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

मात-पिता के आशिर्वाद से संवरता है जीवन

*ब्रह्माकुमारीज् सारनाथ में पौधा वितरण*

*पितृ भक्ति के साथ प्रकृति के सम्मान का दिखा दृश्य*

*मात-पिता के आशिर्वाद से संवरता है जीवन * – ब्र कु सुरेन्द्र दीदी

सारनाथ, वाराणसी । ब्रह्माकुमारीज् के सारनाथ स्थित पुर्वांचल मुख्यालय, ग्लोबल लाईट हाउस, सारनाथ में पितृ भक्ति के साथ प्रकृति के सम्मान और सुरछा का स्वरूप देखने को मिला । अवसर था सारनाथ, नई बाज़ार निवासी सुशीला पाल के पुत्रगण जिला अपर संख्या अधिकारी (सांख्यिकी) अकबपुर रवि पाल एवम रजनीश पाल द्वारा स्वर्गीय रामप्रसाद पाल के स्मृति में आयोजित पौधा वितरण कार्यक्रम का ।
मात-पिता ईश्वर के दुसरे स्वरूप होते हैं । उनकी सेवा और सत्कार से बढ्कर और कोई सेवा नहीं । मात-पिता का आशिर्वाद वर्तमान और भविष्य को संवार देता है । अत: प्रत्येक व्यक्ति को सुखद भविष्य और खुशहाली के लिए परमात्मा के साथ आजीवन अपने मात-पिता के सानिध्य और सेवा में संलग्न रहना होगा । उक्त विचार ब्रह्माकुमारीज् की पुर्वांचल निदेशिका राजयोगिनी ब्र.कु. सुरेंद्र दीदी ने व्यक्त किया । वें सोमवार को संस्था के सारनाथ स्थित पुर्वान्चल मुख्यालय ग्लोबल लाईट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रही थी ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संथा के पुर्वांचल प्रबंधक राजयोगी ब्र.कु. दीपेंद्र ने कहा कि मात-पिता की तरह पेड‌‌-पौधे मानव जीवन के पालनहार हैं । पेड‌‌-पौधों से हमें जीवन दायिनी आक्सिजन और हमारे अनुकूल वायुमण्डल का निर्माण होता है । इसकी सुरछा करना हम सभी का दायित्व है ।
कार्यक्रम में संस्था के पुर्वांचल मीडिया एवम् जनसम्पर्क प्रभारी बी के विपिन, अकबपुर के जिला अपर संख्या अधिकारी (सांख्यिकी) रवि पाल एवम सारनाथ के रजनीश पाल, बी.एच.यू. के पुर्व एसोसियट प्रो. लछ्मीनारायण पटेल, मुन्ना पटेल, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम में करीबन् सौं से अधिक लोगों को फल, पुष्प और वायु प्रशोधक पौधो का वितरण किया गया । कार्यक्रम का संचालन मोटिवेशनल स्पीकर बी के तापोशी बहन ने किया।
उक्त अवसर पर राजयोगिनी बी के सुरेंद्र दीदी, बी के दीपेंद्र, बी के विपिन, बी के सोनी, मनिशा, रेखा, निशा, सरिता, प्रभा आदि बहनो के साथ बी के राजु, राजकुमार, गंगाधर, अशोक एवम् स्वर्गिय रामप्रसाद पाल के सैयौं हित-मित्रगण उपस्थित थे ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir