Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

परिजनों को नहीं पसंद था रिश्ता थानेदार ने थाने में करा दी प्रेमियों की शादी

*जौनपुर: परिजनों को नहीं पसंद था रिश्ता, थानेदार ने थाने में करा दी प्रेमी युगल की शादी*  ब्यूरो- नीरज कुमार जौनपुर

जौनपुर जिले के सरपतहां थाने में एक ऐसी शादी रचाई गई जो चर्चा का विषय बन गई. जिले की पुलिस ने नवरात्रि के अखिरी दिन अनोखी पहल करते हुए एक प्रेमी जोड़े को सात जन्मों के लिए परिणय सूत्र में बांध दिया. पुलिस के इस पहल से जहां दो परिवारों का सिरदर्द समाप्त हुआ वही प्रेमी युगल की मांगी मुराद भी पूरी हो गई.

तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
दरअसल, सरपतहां थाना क्षेत्र के पलिया गांव की एक युवती व इसी थाना क्षेत्र के करीमपुर बिंद गांव के निवासी यशवंत कुमार के बीच करीब तीन वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी होने पर दोनों परिवारों में तकरार बढ़ गया. प्रेमी प्रेमिका के परिवार के लोग इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे. जिसके कारण दोनों परिवारों के बीच तकरार बढ़ता जा रहा था. उधर प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे के साथ जीने मरने को तैयार थे.

थाने में करा दी शादी
यह मामला थाने पहुंचा तो थानेदार ने मामले की नाजकत को देखते हुए क्षेत्र के कुछ संभ्रांत लोगों से इस मामले में बात की और दोनों पक्षों को शादी के लिए तैयार कर लिया. इसके बाद प्रेमी युगल को एक दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसमें खिलाकर बजरंगबली मंदिर के समक्ष जयमाल पहनाकर शादी करा दी गई.

थानेदार का पैर छूकर लिया आशीर्वाद
इस दौरान प्रेमी युगल जोड़ों ने स्थानीय थाने पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र सिंह एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्रीमती विद्या तिवारी के प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी एवं दोनों परिवारों के परिजनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों प्रेमी जोड़े बालिक हैं और दोनों एक साथ शादी करने की बात कर रहे थे और दोनों के परिजनों की सहमति से पक्ष और कुछ संभ्रांत लोगों के बीच शादी कर अपने अपने घर चले गए.

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir