एमए,एमएससी,एमकॉम प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट जारी, काउन्सलिंग 28 अक्टूबर को
सोनभद्र

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में एम.ए.,एम.एससी.,एमकॉम प्रथम वर्ष शैक्षणिक सत्र 2021-2022 में प्रवेश हेतु आवेदन किये हुए छात्र-छात्राओं की मेरिट लिस्ट महाविद्यालय की वेबसाइट www.onlinegpgcobra.org पर दिनांक 25 अक्टूबर 2021 को जारी हो चुकी है।मेरिट लिस्ट में आये हुए छात्र-छात्राओं की प्रवेश काउन्सलिंग दिनांक 28 अक्टूबर 2021 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी।प्रवेश काउन्सलिंग के इच्छुक छात्र-छात्रा अपने साथ प्रवेश आवेदन पत्र,टी.सी. व सी.सी.की मूल प्रति एवं हाईस्कूल,इण्टरमिडिएट, स्नातक प्रथम,द्वितीय,तृतीय का अंक पत्र,आरक्षित वर्ग से है तो नवीनतम जाति प्रमाण पत्र,सामान्य वर्ग के आर्थिक रुप से कमजोर अभ्यर्थी ईडब्लूएस प्रमाण पत्र,आधार कार्ड एवं एक या दो वर्ष का अंतराल होने पर नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ- पत्र तथा अधिभार हेतु प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवं समस्त प्रमाण पत्रों की छाया प्रति के साथ छात्र-छात्रा उपस्थित होकर अपनी काउन्सलिंग करा लें।उक्त आशय की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने दी।





