मतदाता जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
सोनभद्र! स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में दिनांक 01 नवम्बर सोमवार को जिला तहसील प्रशासन तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के समन्वित प्रयास से महाविद्यालय में मतदाता जगरूकता एवं मतदाता साक्षरता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी जैनेन्द्र सिंह जी ने मतदाता जागरूकता एवं मतदाता साक्षरतका से सम्बन्धित सभी बिंदुओं जैसे कि मतदाता सूची में कैसे अपना नाम जोड़वाएं, कैसे संशोधित करायें, उसके लिए कौन-2 से फार्म भरें, वोटर्स हेल्प लाइन एवं सम्बन्धित एप्पस तथा सरकार द्वारा चलाये जा रहे विविध कार्यक्रमों की बिन्दुवार जानकारी दी। तहसीलदार सुनील कुमार ने मतदान करते समय हमें क्या-2 सावधानियां रखनी चाहिए इसके बारे में सारगर्भित व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने मतदान करना क्यों आवश्यक है तथा एक सजक मतदाता बनने के लिए हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इत्यादि पर विस्तृत रूप से मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम का संचालन कर रहे इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सैनी ने मतदान को राष्ट्रीय कार्य एवं राष्ट्र की सेवा बताते हुए देश में लोकतंत्र को सशक्त,सजग और समर्थ बनाने के लिए मतदाता को जागरूकता होने एवं इसमें युवा शक्ति को आगे आने के लिए उनक आवाहन किया। पूर्व स्वीप कोआर्डिनेटर उपेन्द्र कुमार ने विगत वर्षों में महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अन्त में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी एवं वर्तमान स्वीप कोआर्डिनेटर डॉ महीप कुमार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए बताया कि हम सभी जागरूक मतदाता बने और अपने देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाए और यह लोकतंत्र तभी मजबूत बन सकता है जब हम अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।
कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं , बीएलओ,लेखपाल के साथ-साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ सुनील कुमार,डॉ राजेश प्रसाद,डॉ उपेन्द्र कुमार,डॉ विजय प्रताप यादव, डॉ नीरज सिंह इत्यादि प्राध्यापकों ने उपजिलाधिकारी,तहसीदार महोदय के साथ मतदाता जागरूकता एवं मतदाता साक्षरता रैली निकाली जो महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर ओबरा नगर की विभिन्न कालोनियों में मतदाता जागरुकता का संदेश देते हुए ओबर तहसील पहुँची और वहाँ से पुनःविद्यालय वापस आयी।कार्यक्रम प्रमोद कुमार केशरी,विकास कुमार सहित तमाम छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।
Up18news se chandramohan Shukla ki report




