Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

सड़क दुर्घटना में दो की मौत। एक गंभीर रूप से घायल।

ब्रेकिंग न्यूज:-
सड़क दुर्घटना में दो की मौत। एक गंभीर रूप से घायल।

(मधुपुर सोनभद्र अजय कुमार)
सोनभद्र जिले के सुकृत चौकी अंतर्गत कम्हरिया गांव के पास वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर हुआ सड़क दुर्घटना में। घटनास्थल पर ही दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल। आपको बताते चलें कि ट्रक मधुपुर की तरफ से उल्टी दिशा से रावर्ट्सगंज की तरफ आ रहा था जबकि फोरविलर रावर्ट्सगंज की तरफ से मधुपुर की तरफ आ रही थी इसी दौरान सोनभद्र जिले के कम्हरिया गांव के पास वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर ट्रक ने फोरविलर में टक्कर मारी दी। टक्कर इतना था कि फोरविलर के आगे के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर सुकृत पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। और एम्बुलेंस के द्वारा दुर्घटना ग्रस्त लोगों को जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया गया। वहीं पुलिस प्रशासन की सक्रियता से ट्रक को तिनताली के पास पकड़ लिया गया लेकिन इस दौरान ट्रक चालक गाड़ी से कुदकर भाग गया। खबर मिलने तक दुर्घटना ग्रस्त लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाया था।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir