Saturday, April 18, 2026

दिशा सोसाइटी ने किया श्रमिकों का सम्मान

प्रकाशनार्थ

दिशा सोसाइटी ने किया श्रमिकों का सम्मान

वाराणसी, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था दिशा सोसाइटी (एन. जी.ओ.) द्वारा भेलूपुर स्थित संस्था के प्रधान कार्यालय में श्रमिकों व कामगारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पांडये ‘बाबुल’ व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी शिवेश चौबे रहे। इस अवसर अतिथियों द्वारा 51 श्रमिको का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजीत पांडये ने कहा कि संस्था हर समय जरूरतमंदों, असहायों, दिव्यांगों, मजदूरों का सम्मान कर उनका आत्मविश्वास मजबूत करने का प्रयास करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रजत गुप्ता तथा अंत मे धन्यवाद ज्ञापन आशीष यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक साहनी, मनोज मिश्रा, सिद्दार्थ त्रिपाठी, विवेक, इंद्रदेव सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

UP 18 NEWS से राजेश मिश्रा की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir