Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों के अधिक से अधिक नाम दर्ज करायें: जिलाधिकारी

ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों के अधिक से अधिक नाम दर्ज करायें: जिलाधिकारी
——————————-

सोनभद्र। जिलाधिकारी टीके शिबू द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों के नाम दर्ज कराने हेतु की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ई-श्रम पोर्टल श्रम और रोजगार मंत्रालय भारत के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से एक है। इसका उद्देश्य सन्निर्माण कामगार, प्रवासी कामगार, तथा प्लेटफार्म कामगार, फेरी वालों, घरेलू कामगार सहित सभी असंगठित कामगारों के लिए एक आधार के साथ राष्ट्रीय डाटाबेस कराना है। बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर कोई भी कामगार जो असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हों, जिनकी आयु 16 से 59 वर्ष के बीच हो, वह कामगार ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए पात्र हैं। इस पोर्टल पर पंजीयन हेतु व्यक्ति का आधार संख्या, मोेबाइल से जुड़े बैंक खाता होना अनिवार्य है। किसी कामगार के पास आधार से जुड़ी मोबाइल नम्बर नहीं है, वह पास के सीएससी जाकर अपना बायोमैट्रिक प्रमाण के माध्यम से पंजीकरण करा सकता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देेशित करते हुए कहा कि इस पोर्टल पर पंजीयन कराने हेतु अधिक से अधिक श्रमिकों को प्रेरित किया जाय, जिससे जनपद में ई-श्रम पोर्टल पर अधिक संख्या में लोगाें का नाम जुड़ सके और इससे पंजीयन होने के बाद मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ से वह लाभान्वित हो सके। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को यह भी निर्देशित किया कि वह ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान के माध्यम से गांवों में इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करायें। कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन की प्रगति की जानकारी हेतु दस दिनों के बाद पुनः बैठक का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ नेम सिंह, उपायुक्त मनरेगा एके जौहरी, परियोजना अधिकारी पीओ डूडा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up18news se Chandra Mohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir