Friday, August 21, 2026

नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्राl

सोनभद्र। स्वतंत्रता के 75 वें वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष मनाया जा रहा है उसी क्रम में सोमवार को अमृत महोत्सव आयोजन समिति सोनभद्र नगर द्वारा नगर के हाईडील मैदान से अमृत महोत्सव आयोजन समिति के जिला संयोजक भोलानाथ मिश्र की नेतृत्व में तिरंगा ध्वज के साथ सैकड़ों राष्ट्र प्रेमियों द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा दोपहिया वाहन से निकाला गया। संयोजक भोलानाथ मिश्र ने बताया कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव का भव्य उद्घाटन राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज सोनभद्र नगर में किया गया था।उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के मन में राष्ट्रप्रेम का भाव और भारत माता के प्रति श्रद्धा हो यही स्वतंत्रता का अमृत है। स्वतंत्रता के अमृत से भारत विश्व गुरु बनेगा। जनपद के सभी ग्रामों, खंडों, नगरों, गली मोहल्लों में 20 नवंबर से 30 नवंबर तक तिरंगा यात्रा निकलेगा तथा 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक भारत माता का झांकी,पूजन व आरती कार्यक्रम चलेगा तथा समापन 19 दिसंबर को होगा। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय व वंदे मातरम के गगन भेदी जय उद्घोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति मय हो गया। वही नगर में यात्रा के दौरान नगर वासियो व व्यवसायियो द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा पूरा नगर भ्रमण करते हुए पुनः हाइडिल मैदान पर समापन हुआ। आयोजित तिरंगा यात्रा में नगर के नागरिक गण, समाजसेवी, व्यवसाई सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Up18news se chandramohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir