थाना बदलापुर पुलिस व सिगरामऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ में 04 शातिर लूटेरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 03 नाजायज तमंचा मय कारतूस व लूट के 13980 रुपये बरामद-

ब्यूरो- नीरज कुमार खुटहन जौनपुर
पुलिस अधीक्षक जौनपुर, श्री अजय साहनी व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत श्रीमान क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर मय हमराह व प्र0नि0 सिंगरमामऊ मय हमराह दिनांक-22/23.11.2021 को रात्रि में मु0अ0सं0 287/21 धारा 356/411 भादवि व मु0अ0सं0 342/21 धारा 356/411 भादवि थाना बदलापुर जौनपुर व मु0अ0सं0- 351/21 धारा 392/411 भादवि थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर के वांछित की तलाश मे मामूर थे कि मुखबीर की सूचना पर ग्राम पूरामुकुन्द में आदर्श कोचिंग सेन्टर के पास बने निर्माणाधीन मकान के पीछे दबिश दिया गया, जहां पर अभियुक्तगण 1. शशांक सिंह पुत्र अजीत प्रताप सिंह नि0 ग्राम आहोपुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर 2. गुडलक तिवारी उर्फ अभिषेक तिवारी पुत्र स्व0 ह्दयनारायण तिवारी नि0 ग्राम खानपुर थाना सिगरामऊ जनपद जौनपुर 3. विवेक कुमार मिश्रा उर्फ महाकाल पुत्र विजय कुमार मिश्रा नि0 ग्राम बैजलपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ 4. अमन सिंह पुत्र अरविन्द कुमार सिंह निवासी ग्राम बैहारी थाना महराजगंज जनपद जौनपुर 5. हेमन्त सिंह निवासी आसपुर देवसरा 6. प्रहलाद यादव निवासी ताजपुर भुड़कुड़ा गाजीपुर ने गिरफ्तारी के डर से पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे। पुलिस बल द्वारा अपने आप को बचाते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा 02 अभियुक्त मौके से फरार हो गये। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 नाजाजद तमंचा 315 बोर, 03 जिंदा कारतूस 315 बोर ,01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 तमंचा 303 बोर व लूट के 13980 रुपया नगद बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. शशांक सिंह पुत्र अजीत प्रताप सिंह नि0 ग्राम आहोपुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।
2. गुडलक तिवारी उर्फ अभिषेक तिवारी पुत्र स्व0 ह्दयनारायण तिवारी नि0 ग्राम खानपुर थाना सिगरामऊ जनपद जौनपुर।
3. विवेक कुमार मिश्रा उर्फ महाकाल पुत्र विजय कुमार मिश्रा नि0 ग्राम बैजलपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ।
4. अमन सिंह पुत्र अरविन्द कुमार सिंह निवासी ग्राम बैहारी थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
फरार अभियुक्त-
1. हेमन्त सिंह निवासी आसपुर देवसरा प्रतापगढ़।
2. प्रहलाद यादव निवासी ताजपुर भुड़कुड़ा गाजीपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 355/21 धारा 399/402/307 भादवि थाना बदलापुर जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 356/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम शशांक सिंह
3. मु0अ0सं0 357/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम गुडलक तिवारी उर्फ अभिषेक तिवारी, विवेक कुमार मिश्रा उर्फ महाकाल व अमन सिंह पुत्र अरविन्द कुमार सिंह
बरामदगी का विवरण-
1. 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 03 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर
2. 01 अवैध तमंचा 303 बोर,
3. नगद लूट का 13980 रुपया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
1. नि0 संजय वर्मा , प्र0नि0 थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
2. नि0 रामायण यादव, प्र0नि0 थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।
3. व0उ0नि0 सुधीर मिश्र ,उ0नि0 सुदर्शन यादव, का0 विमलेश यादव, का0 सोमेश्वर सिंह, का0 दिलीप कुमार का0 अरूण खरवार थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।
4. उ0नि0 अवधनाथ यादव, का0 विपिन यादव,का0 का0 दिग्विजय यादव,का0 अजीत यादव, का0 पंकज मौर्या ,का0 दिनेश यादव ,थाना बदलापुर जौनपुर।





