Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

वाराणसी पुलिस करेगी शहर के सभी स्कूलों का निरीक्षण, CCTV कैमरे न मिलने पर होगी कार्रवाई

वाराणसी पुलिस करेगी शहर के सभी स्कूलों का निरीक्षण, CCTV कैमरे न मिलने पर होगी कार्रवाई

वाराणसी सनबीम लहरतारा में कक्षा-3 की छात्रा से दुराचार के बाद वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस एक्शन में आ गयी है, जहां सनबीम ग्रुप के प्रबंधक को पुलिस ने दोषी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया है तो वहीँ अपर पुलिस आयुक्त अपराध सुभाष चंद्र दुबे ने महानगर में चलने वाले सभी स्कूलों को अल्टीमेटम दिया है। सुभाष चंद्र दुबे ने 4 दिन के अंदर सभी से स्कूल प्रबंधकों से अपने यहाँ सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया है।

सुभाष चंद्र दुबे के अनुसार चार दिन बाद वाराणसी पुलिस सभी स्कूलों में निरीक्षण करेगी, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं मिलेंगे वहां करवाई की जायेगी। साथ ही महिलाकर्मी की भी अनिवार्यता कर दी गयी है।

अपर पुलिस आयुक्त अपराध और मुख्यालय सुभाष च्रंद दुबे ने बताया कि सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रिंसिपल को यह निर्देशित किया गया है कि चार दिन के अंदर जहां-जहां क्लोज़ सर्किट कैमरे ( CCTV कैमरे) नहीं है, वह लगवा लें और खराब कैमरे दुरुस्त करा लें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि स्कूल के अंदर गर्ल्स और ब्वायज टायलेट हर फ्लोर पर होने चाहिए।
स्कूल में महिलाकर्मी जरूर होनी चाहिए। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को चेताया कि चार दिन बाद पुलिस स्कूलों का निरीक्षण करेगी, जहां कैमरे नहीं मिलेंगे उन पर कार्रवाई तय है।

आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir