Saturday, April 18, 2026

भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की उपस्थिति में दर्जनों युवाओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की उपस्थिति में दर्जनों युवाओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

करमा/सोनभद्र (चन्द्रमोहन शुक्ल)
पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के सानिध्य में शुक्रवार को करमा बाजार में दर्जनों नवयुवकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि पहले की सरकारें आमजन के हित के लिए नहीं सोचती थी , देश व प्रदेश की वर्तमान सरकार हर तबके के हित के लिये योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है माह नवम्बर से अंत्योदय कार्ड धारकों को गेहूं चावल के साथ अब तेल, नमक व चीनी मुफ़्त में दे रही है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे, घोरावल विधायक डॉ.अनिल कुमार मौर्य, जिला सदस्यता प्रमुख अशोक मौर्य,सुरेंद्र मौर्य, विधानसभा घोरावल सदस्यता प्रमुख राजेश मिश्रा, मनीष मिश्रा , धर्मेंद्र शर्मा, वरुण त्रिपाठी, विकास सिंह, गोपाल सिंह वैद्य, रबिन्द्र बहादुर सिंह, आशुतोष सिंह(अंकुर),विकास सिंह, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir