Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी का भाजपा कार्यालय पर मनाया गया परिनिर्वाण दिवस

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी का भाजपा कार्यालय पर मनाया गया परिनिर्वाण दिवस
सोनभद्र,
भाजपा कार्यालय राबर्ट्सगंज पर
डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भीमराव रामजी आम्बेडकर, डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाज सुधारक थे। सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। आम्बेडकर विपुल प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं तथा विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये थे।व्यावसायिक जीवन के आरम्भिक भाग में ये अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे एवं वकालत भी की तथा बाद का जीवन राजनीतिक गतिविधियों में अधिक बीता। इसके बाद आम्बेडकर भारत की स्वतन्त्रता के लिए प्रचार और चर्चाओं में शामिल हो गए पत्रिकाओं को प्रकाशित करने, राजनीतिक अधिकारों की वकालत करने और दलितों के लिए सामाजिक स्वतंत्रता की वकालत की और भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि उनके विचार और आदर्श लाखों लोगो को ताकत देता है बाबा साहब ने राष्ट्र के लिए जो सपने देखे थे उन सपनों को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे मुख्यरुप से पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, रमेश पटेल, अभिषेक सिंह चन्देल, ओमप्रकाश दूबे, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, विनोद पटेल, अनूप तिवारी, सुनिल सिंह, बलराम सोनी, नार सिंह पटेल, गंगा सिंह, कमलेश चौबे, दयाशंकर पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Up18news se chandramohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir