Sunday, April 19, 2026

अनाधिकृत रूप से संचालित बसों के विरूद्ध चलाया गया अभियान

ब्यूरो- नीरज कुमार खुटहन जौनपुर

जौनपुर। तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग एवं स्वच्छता के मानकों का अनुपालन करते हुए रोडवेज परिसर में कोविड-19 से बचाव व सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चालकों/परिचालकों एवं यात्रीगणों को जागरूक किया गया तथा परिवहन निगम के चालकों हेतु बस स्टेशन पर ही हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया जिसमें उनको कोविड-19 के बचाव की जानकारी प्रदान की गयी तथा अपरान्ह् में अनाधिकृत रूप से संचालित बसों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अवसर पर सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार श्रीवास्तव एवं परिवहन निगम के अधिकारी एवं समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir