पंडित दीनदयाल उपाध्याय बहुउद्देशीय प्रेक्षा गृह का उद्घाटन।
चन्दौली ब्यूरो / डीडीयू नगर, चन्दौली जनपद वासियों की सेवा में समर्पित उ. प्र. के सबसे अत्याधुनिक *पं. दीनदयाल उपाध्याय बहुउद्देशीय प्रेक्षागृह* का लोकर्पण एवं अनावरण दिनांक 12 दिसम्बर 2021, दोपहर 1 बजे केंद्रीय शिक्षा मंत्री *श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी* के कर कमलो द्वारा किया जायेगा, उक्त अवसर पर केंद्रीय मंत्री व सांसद चन्दौली *डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय जी* एवं विधायक *श्रीमती साधना सिंह जी* की उपस्थिति होगी।
साथ ही आपको अवगत कराना चाहूंगा की रेलवे स्टेशन के नाम में परिर्वतन हुआ जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन हो गया ठीक उसी प्रकार तहसील, पीडीडीयू मंडल , नगर पालिका पीडीडीयू हो गया अब केन्द्रीय विद्यालय मुगलसराय से अब *केन्द्रीय विद्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय* के नाम से जाना जाएगा।
Up18news se Sanjay Sharma ki report





