Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

आजादी के अमृत महोत्सव समापन पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा*

*आजादी के अमृत महोत्सव समापन पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा*

बीजपुर/सोनभद्र। अमृत महोत्सव समिति खंड बभनी द्वारा गुरुवार को बीजपुर बाजार के श्री राम चौक से आजादी का अमृत महोत्सव समापन यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा में बाइक द्वारा विशाल तिरंगा रैली निकाली गयी।यात्रा की शुरुआत श्रीराम चौक पर स्थापित तिरंगा झंडा के पास भारत माता की आरती उतार कर की गई राष्ट्रगान भी गया गया साथ ही भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा। यात्रा में शामिल लोगों द्वारा अपने अपने वाहनों पर तिरंगा झंडा बांध कर एनटीपीसी गेट से सिरसोती ,डोडहर,नेमना, चेतवा, जरहां,पिंडारी,बकरीहवा,बभनी,होते हुए म्योरपुर पहुंचे। जहां यात्रा का समापन किया गया।
इसमें मुख्य रूप से जिला बौद्धिक प्रमुख अनिल त्रिपाठी, जिला संयोजक संदीप गुप्ता, राम कुमार मिश्रा ,रामाज्ञा सिंह, गणेश शर्मा, एसएन पाठक ,जिला सेवा प्रमुख संजय गुप्ता ,धर्माचार्य प्रमुख उपेंद्र प्रताप सिंह ,विजय गुप्ता, रविंदर गुप्ता ,रामायण प्रसाद, विनोद गर्ग, चंदन गुप्ता ,अरविंद ,सुशील सोनी, प्रकाश सिंह और अमृत महोत्सव समिति के साथ-साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir