Saturday, April 18, 2026

*एनसीएल में पहली बार आयोजित होगी संविदा कर्मियों की खेल-कूद प्रतियोगिता “संवर्धन”*

*एनसीएल में पहली बार आयोजित होगी संविदा कर्मियों की खेल-कूद प्रतियोगिता “संवर्धन”*

सोनभद्र
भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड(एनसीएल) अपने संविदा कर्मियों के कल्याण एवं समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है । इस दिशा में एक अभिनव प्रयास के तहत कंपनी में पहली बार पुरुष एवम महिला संविदा कर्मियों के लिए खेल कूद प्रतियोगिता “संवर्धन” का आयोजन किया जा रहा है ।

शनिवार को एनसीएल मुख्यालय स्थित स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान एनसीएल के सभी कोयला क्षेत्रों मे कार्यरत संविदा कर्मी दौड़, गोला फेक, लंबी कूद, रिले रेस, रस्साकशी, पिचर रेस जैसे अनेक खेलों का आयोजन किया जाएगा | इस प्रतियोगिता में पुरुष एवम महिला संविदा कर्मी दोनों ही भाग लेंगे |

गौरतलब है कि संविदा कर्मियों के लिए
कम्पनी में पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है | इस तरह के आयोजन संविदा कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य, खुशहाली, समग्र विकास के साथ ही हमें एक टीम के रूप में और भी सशक्त करेंगे और राष्ट्र को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के हमारे लक्ष्य को सिद्ध करने में मदद मिलेगी ।

Up18news se chandramohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir