यूपी के जौनपुर जिले के तहसील शाहगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैराडीह गांव में खुटहन ब्लॉक के सामने का मामला है जहां जबरन रात्रि में जमीन कब्जा करने का मामला सामने आया है जिसका सोशल मीडिया पर भी विडियो वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार अलीरजा पुत्र अब्दुल बकार ने उपजिलाधिकारी शाहगंज से मदद की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि भूमिहर जमीन पर सभी पट्टीदारों की हिस्सेदारी है।जिसमे लगभग 10 लोग है।जहाँ सभी लोग अभी अपने अपने जगह पर काबिज है।जिसमे मस्जिद, मकान, हैंडपंप, सबमर्सिबल, व पशुओं समेत लोगो का आशियाना है।अभी तक बटवारा नही हुआ है।बटवारे के लिये न्यायालय अपरआयुक्त वाराणसी के न्यायालय में मामला विचाराधीन है।मामला विचाराधीन रहते हुए भी कुछ विपक्ष पट्टीदार जावेद अहमद,गुलशेर, सुहेल व कौशल अहमद सहपरिवार सहित जबरन बिना बटवारे के जमीन पर कब्जा कर रहे है।आरोप है कि पहले से निर्मित सभी सामानों व आशियानों को तोड़ा फोड़ व गिरा रहें है।मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे है।पीड़ित के एक अर्जी पत्र के अनुसार उपजिलाधिकारी से लिखित शिकायत में बताया कि उक्त विपक्षी के द्वारा हत्या जैसे घटना को अंजाम भी दिया जा सकता है।जिस पर उपजिलाधिकारी शाहगंज ने हल्का लेखपाल को मामला सौंपा हुआ था।पीड़ित का आरोप है कि हल्का लेखपाल विपक्षी के प्रभाव में आकर विपक्षीगणों की मदद कर रहें है जबकि वाराणसी में 23 दिसम्बर 2021 को सुनवाई होना था जो आगे की तारीख तक टाल दिया गया है।और जबरन रात्रि में अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा है इस निर्माण कार्य से और पट्टीदारों का काफी नुकसान है।





