Sunday, April 19, 2026

पूरे जिले में कांग्रेसियों ने मनाया कांग्रेस की स्थापना दिवस

पूरे जिले में कांग्रेसियों ने मनाया कांग्रेस की स्थापना दिवस
1-ओबरा विधानसभा के जुगैल में जिलाध्यक्ष ने आदिवासियों के साथ मनाया कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस
2- सभी को साथ लेकर चलने का काम करती है कांग्रेस पार्टी
3-आदिवासियों,दलितों,वनवासियों के हक के बात करती है कांग्रेस पार्टी
सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ की अध्यक्षता में ओबरा विधानसभा के जुगैल के खरहरा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिवस मनाया गया जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ ने कहा कि कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी को साथ में लेकर चलने वाली है । आदिवासियों/वनवासियों के अधिकार/कानून की बात जब भी रही हो,आम जन मानस के अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस पार्टी में पूरी ताकत से लड़ने का काम करती है। जनपद सोनभद्र की अगर बात करें यो यहां पर स्थापित कल/ कारखानों से लेकर सिचाई के साधन की व्यवस्था कांग्रेस ने की हैं ।आज पार्टी के स्थापना दिवस के दिन कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी/कार्यकर्ता जनपद के 10 ब्लॉकों में मना रहे हैं । 2022 में होने वाले चुनाव में पार्टी अपनी ताकत के साथ लड़ेगी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के अंदर कांग्रेस सरकार बनाने का काम हम लोग करेंगे । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लालजी तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच हर व्यक्ति को साथ में लेकर चलने वाली है उसने कभी भी जातिगत और ऊंच-नीच की भावना से राजनीत नहीं किया सर्व धर्म- समभाव की भावना के साथ में सबको साथ लेकर चलने का काम पार्टी ने किया है और इसीलिए हम सारे लोग पार्टी के साथ हैं। स्थानी नेता बद्री गोड़ ने कहा कि आदिवासीयो के हक की बात कांग्रेस के अलावा और किसी पार्टी ने नहीं किया इसलिए आदिवासियों का झुकाव हमेशा कांग्रेसी तरफ रहा है । युवा नेता आशुतोष कुमार दुबे(आशु) ने बोला कि नौजवान,युवाओं, बेरोजगारों की लड़ाई लड़ने का काम भी पार्टी हमारी लगातार करती रही है स्थानिक कल-कारखानो का निर्माण यहां पर स्थानीय युवाओं के साथ आदिवासियों,दलितों,गरीबों सब को रोजगार के लिए था लेकिन ये कल कारखाने इस बात को भूल गए हैं जिसे कांग्रेस पार्टी याद दिलाने का काम करेगी । मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संदीप गुप्ता, चोपन ब्लॉक के अध्यक्ष संतोष सिंह नेताम, लक्ष्मी सिंह गोड़,रामबिलास केसरी, गंगाराम गोड़,छैबर खरवार ,भरत पटेल, हरी प्रसाद गोड़, भागीरथी गोड़, राम शरण गोड़,बबलू गोड़,रामदेव गोड़, हरि लाल गोड़,मोहर लाल गोड़,राम सुभग भारती, कमलेश गुप्ता,रामकेवल गोड़,विजय गोड़,ईश्वर प्रशाद गोड़,राम गुल्ली गोड़,राम सूरत गोड़, रहे।

Up18news se chandramohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir