Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

मारपीट और फायरिंग के मामले में दो तरफ से मुकदमा दर्ज

मारपीट और फायरिंग के मामले में दो तरफ से मुकदमा दर्ज

ब्यूरो- नीरज कुमार खुटहन जौनपुर

जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के पचवर गांव में मारपीट और फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों का केस दर्ज किया है। गोली लगने से घायल हुए युवक की ओर से हत्या के प्रयास की धारा सहित अन्य धाराओं में जबकि ग्राम प्रधान पक्ष की ओर से बलवा और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गोली से घायल होने वाले युवक शिवम सरोज पक्ष से मनोज कुमार सरोज ने तहरीर दी है जब कि ग्राम प्रधान हौसला देवी के पक्ष से उनके पति राममूर्ति सरोज ने तहरीर दी है। कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि दोनों पक्षों से पांच पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है।सोमवार को पचवर गांव में टशन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन युवक घायल हुए हैं।

 

जानकारी के मुताबिक ग्राम प्रधान हौसिला देवी के पक्ष से आलोक सरोज और सोनू सरोज जबकि दूसरे पक्ष से शिवम सरोज विकास सरोज विनोद सरोज और मनीष सरोज घायल हुए हैं। शिवम गोली लगने से जबकि विकास विनोद और मनीष लाठी डंडे और आलोक तथा सोनू चाकू और डंडा से चोटिल हुए हैं। शिवम, विकास और विनोद की हालत गंभीर है जिसके चलते उन्हें वाराणसी के एक ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य का स्थानीय स्तर पर ही उपचार किया गया। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने कल ही तीन लोगों को हिरासत में ले लिया था। अन्य की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गंवई राजनीति के चलते गांव में दो गुट बन गया है। दोनों गुटों में अक्सर मारपीट होती है। पिछले साल मई महीने में गुटबाजी में ही एक युवक की हत्या कर दी गई थी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir