Saturday, April 18, 2026

भाजपा की आवश्यक बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न

भाजपा की आवश्यक बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न
सोनभद्र
भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की एक आवश्यक बैठक भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर सम्पन्न हुयी बैठक में बतौर मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सह प्रभारी/राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय जी मौजूद रहीं बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्यअतिथि सरोज पाण्डेय भाजपा जिला प्रभारी अशोक चौरसिया व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने पुष्प अर्पित कर किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव प्रबंधन सामाजिक संपर्क अभियान लाभार्थी संपर्क अभियान व आगामी 9 जनवरी 2022 को होने वाली रामाबाई अंबेडकर मैदान लखनऊ में आयोजित महारैली की समीक्षा की।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया।
हिन्दुत्व के पुरोधा रामजन्मभूमि आन्दोलन के महानायक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की 90वीं जन्म जयन्ती पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सह प्रभारी/राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि समाज के हर वर्ग और देश के हर व्यक्ति के लिए भाजपा की सरकार ने समर्पित होकर कार्य किया देश का गौरव और सम्मान बढ़ाने का प्रयास किया आज समाज और राष्ट्र पूरी तरह से खुशहाली के पथ पर अग्रसर और विश्व पटल पर मजबूत हो रहा है, उत्तर प्रदेश का यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है इस बार का चुनाव पहले चुनाव से अलग है उत्तर प्रदेश का वातावरण बहुत अच्छा है कार्यकर्ता उत्साहित है इसलिए हम दोबारा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रहे है भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसलिए हम अन्य दलों से अलग है प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व मे प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ रहा है भाजपा के जनाधार को देखते हुए विपक्ष घुटने पर आ गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि जन विश्वास रैली 9 जनवरी 2022 को रमाबाई अंबेडकर मैदान पर होना निश्चित हुआ है इस महारैली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी का संबोधन होगा जनपद के सभी विधानसभा सह कार्यकर्ताओ को ले जाना है हम सभी कार्यकर्ताओं को ले जाने का प्रयास आज से शुरु कर दें। एक एक कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध कर उन्हे महारैली में समय से जाने का प्रयास करें। पार्टी के बूथ अध्यक्ष से लेकर जिले से शीर्ष नेतृत्व व पदाधिकारियों को जन विश्वास महारैली मे शामिल होना है रैली को सफल बनाने मे सभी कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लखनऊ चले जिससे 2022 की फतह की तैयारी पूर्ण हो सके।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।
बैठक में मुख्यरुप से सदर विधायक भूपेश चौबे, झारखण्ड के विधायक भानूप्रताप साही, झारखण्ड प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, विधानसभा प्रभारी बालेन्दुमणी त्रिपाठी, लालबहादुर सिंह, संतोष शुक्ला, अरविन्द सिंह, विधानसभा विस्तारक दिनेश पाठक, शिवा तिवारी, सुरेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, ई0 रमेश पटेल, अभिषेक सिंह चन्देल, रंजना सिंह, अशोक मौर्य, अनिल सिंह गौतम, महामंत्री रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, कैलास बैसवार, सुनिल सिंह, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।

Up18news se chandramohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir