Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

प्रियंका श्रीवास्तव बनी सपा लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव

प्रियंका श्रीवास्तव बनी सपा लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव

विशेष संवाददाता द्वारा

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने इंदिरा नगर, लखनऊ की युवा अधिवक्ता प्रियंका श्रीवास्तव को समाजवादी लोहिया वाहिनी में पुनः राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदीप तिवारी ने सपा प्रदेश कार्यालय में प्रियंका श्रीवास्तव को मनोनयन पत्र प्रदान किया । प्रियंका श्रीवास्तव ने दूरभाष पर हमारे विशेष संवाददाता बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने मुझे लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव की जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका मैं पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निर्वहन करूंगी।
आगे यह भी कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई है। सत्ता में बैठे लोग धृतराष्ट्र के अनुयायी व महिला विरोधी मानसिकता के समर्थक हैं। कहा कि सब कुछ बेचने वाले ही अब आत्मनिर्भर का नारा दे रहे हैं। समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का फीता काटकर फोटो खिंचवाने में ही पांच वर्ष का कार्यकाल बिताने वाले अहंकारियों को सत्ता से बेदखल करना हम सबकी जिम्मेदारी है। भरोसा दिया की सपा सरकार बनी तो सभी वर्ग के विकास के लिए कार्य किया जाएगा।
एडवोकेट प्रियंका श्रीवास्तव को समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर अभिषेक श्रीवास्तव, शिवांशी श्रीवास्तव, प्रखर श्रीवास्तव, मुकेश गोंड़, अनीता द्विवेदी,
राहुल पाण्डेय,धीरज,नेहा,
ज्योति पांडेय आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Up18news se chandramohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir