Sunday, April 19, 2026

क्षेत्र की जनता की हर समस्या का निदान समय पर हो यही सरकार की मंशा है: डॉ अवधेश सिंह

क्षेत्र की जनता की हर समस्या का निदान समय पर हो यही सरकार की मंशा है: डॉ अवधेश सिंह

वाराणसी। पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता को सुनने के बाद निस्तारण करना ही मेरा उद्देश्य रहा है। क्षेत्र की जनता की हर समस्या का निदान समय पर हो यही सरकार की मंशा है। उक्त बातें गुरुवार को सायंकाल में सिंधोरा स्थित रामलीला मैदान में आयुष्मान कार्ड के वितरण व क्षेत्र पंचायत से 95 लाख रुपये से निर्मित कार्यो का लोकार्पण के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहाकि सरकार हर लोगों के साथ न्याय कर रही है। आयुष्मान कार्ड से लेकर राशन कार्ड, उज्जवला योजना व घर घर शौचालय तक बनवाने का काम किया है। समारोह के दौरान सिंधोरा के 500 ग्रामीण महिला पुरुषों को आयुष्मान कार्ड, 200 लोगों को कोरोना वारियर्स प्रमाण पत्र, सामुदायिक शौचालय, खड़ंजा समेत एक दर्जन कार्यो का लोकार्पण किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों से जनता के समस्या को त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिए। समारोह के दौरान पेयजल नलकूप द्वारा दूषित जलापूर्ति और स्वास्थ्य केंद्र के स्थापना को लेकर धनंजय मोदनवाल व राजेश गुप्ता के नेतृत्व में विधायक को मांग पत्र सौंपा। जिसपर उन्होंने कहाकि सिंधोरा के लिए 50 लाख रुपये पेयजल नलकूप के लिए स्वीकृत हो चुका है। स्वास्थ्य केंद्र के लिए प्रयासरत हु। इस दौरान एसडीएम जयप्रकाश, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ एच सी मौर्य, एसडीओ ए के मौर्य, इंस्पेक्टर सिंधोरा रमेश यादव, संजीत बहादुर सिंह, एडीओ पंचायत सीताराम, एडीओ सहकारिता आशीष सिंह व क्षेत्रीय आपूर्ति अधिकारी विवेक कुशवाहा, अभिषेक राजपूत समेत 200 लोगों को कोरोना वारियर्स प्रमाण पत्र दिया गया। अध्यक्षता विनोद जायसवाल व संचालन गुलाम मुहम्मद ने किया। कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख पूजा सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, संत सिंह, पवन सिंह, शैलेश पांडेय, अजय ऊदल, शिवकुमार गुप्ता, अतुल रावत, अभिषेक सिंह,झगड़ू मिश्र समेत दर्ज़नो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
⚡क्लाउन टाइम्स “ब्रेकिंग न्यूज़” वाराणसी

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir