स्कार्पियो लूट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नेरट वाराणसी द्वारा गम्भीर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के क्रम में आज दिनांक 9/01/2022 मै उ0नि0 प्रभाकर सिंह मय हमराह के साथ रात्रि गस्त संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग सामनेघाट पर मौजूद थे क्राइम ब्रांच की टीम उ0नि0 बृजेश कुमार मिश्रा मय हमराहीगण के वाँछित अभियुक्त की तलाश करते हुए आये जिनसे अपराध व अपराधियो के सम्बंध में चर्चा कर रहे थे कि मुखबिर खास द्वारा आकर के यह सूचना दिया कि एक व्यक्ति मदरवां मुख्य मार्ग से मलहिया की तरफ जा रहा है, जो स्कार्पियो लूट का मूल्जिम है जो एक झोला लेकर कही जा रहा है, वह दिनांक 30/11/2021 को थाना अलीनगर जनपद चंदौली से स्कार्पियो लूट किये थे वही व्यक्ति है, यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है उसकी सूचना पर विश्वास कर हम पुलिस वाले तथा क्राइम ब्रांच टीम के साथ मुरारी चौक के आगे पहुँचे जहां एक व्यक्ति मलहिया की तरफ जाता ही दिखाई दिया जिसे मुखबिर खास ने इशारो से बताया कि साहब वही व्यक्ति है जिसके बारे में मैने बताया है तथा मुखबिर खास भलाई बुराई का कारण बताते हुए हट बढ़ गया हम पुलिस वालो की गाड़ी को आता देख संदिग्ध व्यक्ति तेज कदमो से भागना चाहा जिसे हम पुलिस वाले एक बारगी दबिश देकर पकड़ लिया
अपराध विवरण-
मु0अ0सं0 12/2022 धारा 8/20 NDPS ACT थाना लंका वाराणसी
मु0अ0सं0 712/17 धारा 302/201/328 भादवि थाना फूलपुर वाराणसी
[1/9, 13:47] Niraj Bhai: मु0अ0सं0 312/21 धारा 392 भादवि थाना अलीनगर जनपद चंदौली
गिरफ्तार अभियुक्त व नाम-पता- अमित पाण्डेय उर्फ दीपू पुत्र स्व0 राजनाथ पाण्डेय निवासी मेंहदीगंज थाना मिर्जामुराद वाराणसी
बरामदगी का विवरण- 1 kg 200 ग्राम नाजायज गांजा
गिरफ्तारी का दिनांक व समय- दिनांक 09/01/2022, समय 03.19 बजे
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
थाना लंका वाराणसी
क्राइम ब्रांच कमिश्नरेट वाराणसी
उ0नि0 प्रभाकर सिंह थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी
उ0नि0 कपिल देव यादव थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी
उ0नि0 रविशंकर निषाद थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी
उ0नि0 बृजेश कुमार मिश्रा क्राइम ब्रांच कमिश्नरेट वाराणसी
हे0का0 सुरेन्द्र मौर्या क्राइम ब्रांच कमिश्नरेट वाराणसी
हे0का0 पुनदेव सिंह क्राइम ब्रांच कमिश्नरेट वाराणसी
हे0का0 रामबाबू क्राइम ब्रांच कमिश्नरेट वाराणसी
का0 आलोक मौर्या क्राइम ब्रांच कमिश्नरेट वाराणसी
का0 अमित शुक्ला क्राइम ब्रांच कमिश्नरेट वाराणसी





