Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

बाइक सवार दो युवकों ने उनके रिक्शा को ओवरटेक कर रुकवाया। दोनों ने

वाराणसी में सिगरा-महमूरगंज मार्ग पर बुधवार की सुबह बाइक सवार 2 बदमाशों ने खुद को स्पेशल टॉस्क फोर्स का पुलिसकर्मी बताते हुए चेकिंग के बहाने एक बैंककर्मी की सोने की 5 अंगूठी और 1 चेन लेकर भाग निकले। भुक्तभोगी बैंक कर्मी ने घटना की सूचना सिगरा थाने की पुलिस को दी है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन बाइक सवार दोनों बदमाशों का सुराग नहीं लगा।

*घर से बैंक जाते समय हुई वारदात*

महमूरगंज स्थित बैंक कॉलोनी में रहने वाले अनिमेष कुमार सिगरा स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हेड कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। अनिमेष ने बताया कि वह रोजाना रिक्शा से घर से बैंक जाते और आते हैं। बुधवार को भी वह घर से बैंक जा रहे थे। महमूरगंज-सिगरा मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों ने उनके रिक्शा को ओवरटेक कर रुकवाया। दोनों ने बताया कि वह स्पेशल टॉस्क फोर्स के पुलिसकर्मी हैं और यहां ड्रग्स पकड़ा गया है। इस वजह से वह चेकिंग कर रहे हैं। इसके बाद दोनों ने अनिमेष को रिक्शा से नीचे उतरवा कर उनका आईडी कार्ड मांगा और उनके बैग को चेक करने लगे और उन्हें झांसा देकर उनके पास से सोने की चेन व अंगूठी लेकर फरार हो गए.

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir