Friday, August 21, 2026

AIJGF की राष्ट्रीय ज्वेलर्स मीट 2026 वाराणसी में संपन्न, 250 से अधिक ज्वेलर्स हुए शामिल

 

AIJGF की राष्ट्रीय ज्वेलर्स मीट 2026 वाराणसी में संपन्न, 250 से अधिक ज्वेलर्स हुए शामिल

वाराणसी, 12 जुलाई 2026। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) द्वारा आयोजित नेशनल ज्वेलर्स मीट (NJM) 2026 का सफल आयोजन वाराणसी के द एलिगेंस होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी सराफा एसोसिएशन की टीम के नेतृत्व में किया गया, जिसमें वाराणसी सहित पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से लगभग 250 ज्वेलर्स एवं स्वर्णकार व्यवसायियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में दिल्ली से AIJGF के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज अरोड़ा, लखनऊ से प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष वर्मा तथा कानपुर से राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री सागर केसरवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य ज्वेलर्स भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि ज्वेलरी उद्योग को संगठित होकर नई तकनीकों, गुणवत्ता मानकों और बदलती व्यापारिक नीतियों के अनुरूप आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि AIJGF देशभर के ज्वेलर्स के हितों की रक्षा एवं उनके व्यापारिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा ने उत्तर प्रदेश में संगठन की गतिविधियों एवं ज्वेलर्स के हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि AIJGF प्रदेश के प्रत्येक व्यापारी को एक मजबूत मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं सागर केसरवानी ने व्यापारिक सुरक्षा, संगठन की मजबूती एवं ज्वेलर्स की एकजुटता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान एक्सपोर्ट, ज्वेलरी इंश्योरेंस, BIS हॉलमार्किंग, BSN 317 (पूर्व 411), बिजनेस ग्रोथ एवं बिजनेस सिक्योरिटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने व्यापारियों को आधुनिक व्यापारिक चुनौतियों एवं अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

सह आयोजक वाराणसी सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल महामंत्री श्री रवि सर्राफ, कोषाध्यक्ष शशांक अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू अग्रवाल नारायण दास,उपाध्यक्ष सुमित वर्मा, सलाहकार मोहन अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल आदि ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि वाराणसी में आयोजित यह कार्यक्रम ज्वेलरी उद्योग के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ज्वेलर्स, पदाधिकारियों एवं टीम सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा ज्वेलरी उद्योग की उन्नति एवं संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

अनिकेश गुप्ता, राजा सेठ, अजय सेठ, विनोद सेठ, गोविंद अग्रवाल,अर्पित जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

एक साथ • एक मंच • एक लक्ष्य — ज्वेलरी व्यापार को नई दिशा देने की ओर।
— AIJGF उत्तर प्रदेश
वाराणसी सराफा एसोसिएशन

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir