Thursday, August 20, 2026

NEET-UG में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रोहनिया विधायक ने मेधावी छात्र को किया सम्मानित

NEET-UG में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रोहनिया विधायक ने मेधावी छात्र को किया सम्मानित

रोहनिया। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के कनेरी गांव निवासी भरत भूषण के पुत्र शिवा भूषण ने हाल ही में घोषित NEET-UG के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।इस उपलब्धि पर रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने शिवा भूषण को मिष्ठान खिलाकर, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विधायक ने कहा कि शिवा की मेहनत और लगन अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। क्षेत्र के युवाओं को उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।इस अवसर पर उपस्थित ग्राम प्रधान गुड्डू पटेल, मानस सिंह, जिला अध्यक्ष युवा मंच, राजकुमार कश्यप, जिला महासचिव, राधेश्याम प्रधान, प्रेमशंकर प्रधान,सरवन वकील, महेंद्र प्रधान, श्यामबली पटेल, विनोद पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मेधावी छात्र शिवा भूषण को बधाई दी।शिवा की इस सफलता से पूरे कनेरी गांव के साथ-साथ क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir