Friday, August 21, 2026

अघोराचार्य महाराजश्री द्वारा अघोर परंपरा के विख़्यात साधक-संत, पूज्य बावन बाबा, को दी गयी समाधि

अघोराचार्य महाराजश्री द्वारा अघोर परंपरा के विख़्यात साधक-संत, पूज्य बावन बाबा, को दी गयी समाधि

 

08 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले स्थित ‘अघोरपीठ कैथी शंकरपुर’ आश्रम में अघोर परंपरा के साधक-संत पूज्य बावन बाबा समाधिस्थ हो गए । समस्त अघोर परंपरा के सर्वमान्य आराध्य-ईष्ट-मुखिया और ‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’ के वर्तमान पीठाधीश्वर परम पूज्य अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम कीनाराम जी द्वारा इन्हें भूमि-समाधि दी गयी । समाधि के पहले पूज्य बावन बाबा की पार्थिव शरीर ‘अघोरपीठ कैथी शंकरपुर’ आश्रम में भक्तों के दर्शनार्थ रखा गया था। हज़ारों की संख्या में भक्त समुदाय ने कतारबद्ध होकर अपने प्रिय संत को श्रद्धांजलि अर्पित किया । इसके बाद जैसे ही आश्रम परिसर में अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम कीनाराम जी का आगमन हुआ, बावन बाबा को समाधि देने की तैयारी होने लगी । पूजा-पाठ और आरती पूजन के बाद हज़ारों भक्तों के बीच बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी द्वारा बावन बाबा को, पुष्पांजलि युक्त श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, परम्परागत ढंग से समाधि दी गयी । ग़ौरतलब है कि 07 नवंबर 2025 को अघोर परम्परा के उच्चकोटि के साधक-संत पूज्य बावन बाबा ने अपनी स्थूल काया का त्याग कर दिया था ।

 

 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir