Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

घोरावल सोनभद्र
तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल की एक आवश्यक बैठक पूर्व सूचना के अनुसार अध्यक्ष राम किंकर पाठक एडवोकेट की अध्यक्षता में मंगलवार को सभा कक्ष में किया गया। बैठक में बार कौंसिल आफ उ0प्र0 के निर्देश पर आज ज्ञापन देने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में अधिवक्ताओं के हितों सम्बंधित छः सूत्री ज्ञापन सरकार को संबोधित उपजिलाधिकारी घोरावल श्याम प्रताप सिंह को अधिवक्ताओं द्वारा दिया गया।जो तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल के अध्यक्ष राम किंकर पाठक की अगुवाई में दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख का चिकित्सा बीमा कराया जाए अथवा आयुष्मान योजना से प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं को जोड़ा जाए। साथ ही उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति लखनऊ में मृतक अधिवक्ताओं के लम्बित दावों का यथाशीघ्र भुगतान किया जाय। जिले में सभी अधिवक्ताओं के चैम्बर का निर्माण सरकार द्वारा कराया जाए ।साथ ही बताया गया कि अधिवक्ता पत्रकार की मृत्यु की दशा में एक समान धनराशि दिया जाय। साथ ही साठ साल से अधिक उम्र के अधिवक्ताओं को पेंशन योजना लागू कर लाभान्वित किया जाय। तथा प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाय। इस अवसर पर आदिनाथ मिश्र, श्री प्रकाश सिंह महासचिव,जय सिंह, हरि प्रकाश वर्मा, राम लाल, गोविन्द नारायण झा, अरविंद सिंह, राम अनुज धर द्विवेदी अफजाल अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Up18news Report by Anand Prakash Tiwari

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir