Thursday, August 20, 2026

अपर पुलिस आयुक्त ने कांवरिया यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

अपर पुलिस आयुक्त ने कांवरिया यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

 

हाइवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित होगी, रूट डायवर्जन और सुरक्षा पर फोकस

 

राजातालाब। सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त शिव हरी मीणा ने मोहनसराय, राजातालाब, मिर्जामुराद क्षेत्र के गुड़िया वाराणसी भदोही बॉर्डर तक कांवरिया यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। एपीसी ने रूट डायवर्जन, यातायात व्यवस्था, विश्राम स्थलों और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सावन में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आगमन को देखते हुए इस बार भी नेशनल हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रखने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही रूट डायवर्जन, सीसीटीवी निगरानी, सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था समय से पूरी करने पर विशेष जोर दिया गया।प्रशासन का लक्ष्य है कि कांवड़ियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा मिले।निरीक्षण के दौरान डीसीपी गोमती नीतू कादयान, एडीसीपी नृपेंद्र, एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा, एसीपी राजातालाब वीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir