Friday, August 21, 2026

अमरा विद्युत उपकेन्द्र पर लाइनमैनों के लिए सुरक्षा एवं कार्य कुशलता हेतु दिया गया प्रशिक्षण

अमरा विद्युत उपकेन्द्र पर लाइनमैनों के लिए सुरक्षा एवं कार्य कुशलता हेतु दिया गया प्रशिक्षण

 

शून्य दुर्घटना के लक्ष्य के साथ कर्मचारियों को दिए गए सुरक्षा के निर्देश

 

रोहनिया।पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा बुधवार को अमरा विद्युत उपकेन्द्र 33/11 केवी पर कुशल और अकुशल लाइनमैनों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान अधिशाषी अभियंता बरईपुर इंजीनियर अभिषेक कुमार और उपखंड अधिकारी राजेश कुमार यादव ने लाइनमैनों को कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं की बारीकी से जानकारी दी। प्रशिक्षण में औजार और सुरक्षा उपकरणों जैसे डिस्चार्ज रॉड, सुरक्षा बेल्ट, हेलमेट और दस्तानों के सही उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। लाइनमैनों को तकनीकी रूप से और अधिक दक्ष बनाने के साथ फील्ड में सावधानियां बरतने के तरीके बताए गए।अधिकारियों ने विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी तकनीकी कर्मचारियों को पूरी सजगता और सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ कर्मचारियों की कार्य क्षमता बढ़ाना रहा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir