आरपीएफ का ऑपरेशन आहट
02 तस्करों के चंगुल से पांच नाबालिक रेस्क्यू
दिनांक 21/05/2026 को डीडीयू मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दिनेश सिंह तोमर के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत साथ सीआईबी टीम एवं बचपन बचाओ आंदोलन की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए गाड़ी संख्या 12987 UP(सियालदाह -अजमेर) एक्सप्रेस के डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर समय 09.05 बजे आगमन उपरांत पीछे के जनरल कोच से कुल 02 ट्रैफिकर छोटू मांझी, उम्र 24 वर्ष निवासी क्वार्टर,थाना बोधगया,जिला गया, बिहार एवं अंगद कुमार उम्र 28 वर्ष निवासी कोसी,थाना हुसैनाबाद जिला पलामू, झारखंड को 05 नाबालिक बच्चों को अपने साथ ले जाते हुए पकड़ा गया। जहां सभी नाबालिक बच्चों के काउंसलिंग करने पर उनमें से 03 बच्चे सभी निवासी गया जिला बिहार ट्रैफिकर छोटू मांझी के साथ जयपुर में टाइल्स बनाने वाली कंपनी में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे जहां पर 12 घंटा काम करने के एवज में उनको ₹15000 महीना दिया जाना बताया गया।नाबालिक बच्चों ने बताया कि वह स्वयं एवं उनके परिजन द्वारा काम करने वाली जगह या कंपनी को इसके पहले नहीं देखा गया है।शेष 02 नाबालिग बच्चे दोनों निवासी जिला पलामू झारखंड,ट्रैफिकर अंगद कुमार के साथ जयपुर के पास एक जगह पर जेसीबी मशीन पर हेल्पर का काम करने के लिए जा रहे थे। जहां उनको जेसीबी मशीन में ग्रीस भरने एवं मशीन का साफ सफाई काम करने के एवज में ₹9000/- महीना मिलना बताया गया है।इन दोनों बच्चों के द्वारा बताया गया कि इसके पहले भी दोनों अंगद कुमार के साथ यहां काम करने के लिए गए हुए थे।जिसे ट्रैफिकर द्वारा बच्चों एवं उसके माता पिता को रुपयों का लालच देकर अपने खर्चे पर गया से जयपुर एवं जपला से जयपुर अपने स्वयं के खर्चे पर टिकट करा कर एवं खाना पीना खिला कर ले जाया जा रहा था।चूंकि मामला बाल मजदूरी से संबंधित पाए जाने पर BNSS धारा 105 का पालन करते हुए वीडियो ग्राफी कराते हुए बाल तस्कर को उसके अपराध से अवगत कराते हुए कब्जा लिया गया।सभी नाबालिक बच्चों को उसके परिजन तक सही सलामत पहुंचाने के लिए रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क/डीडीयू को सुपुर्द किया गया और दोनों ट्रैफिकर को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मुगलसराय कोतवाली को सुपुर्द किया गया।जहां कोतवाली मुगलसराय द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
इस अभियान में आरपीएफ पोस्ट डीडीयू के उप निरीक्षक सरिता गुर्जर, राहुल कुमार राय,आरक्षी सत्येंद्र सिंह यादव,रामअवध, सीआईबी टीम के आरक्षी नरेंद्र सिंह,अवधेश प्रताप एवं बचपन बचाओ आंदोलन की सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती चंदा गुप्ता शामिल रही।






