Thursday, August 20, 2026

आरपीएफ/जीआरपी द्वारा डीडीयू जंक्शन पर किया गया मॉकड्रिल का आयोजन

आरपीएफ/जीआरपी द्वारा डीडीयू जंक्शन पर किया गया मॉकड्रिल का आयोजन

चन्दौली ब्यूरो/डीडीयू जंक्शन पर आगामी आने वाले त्योहारों के मद्देनजर निरीक्षक प्रभारी/ रेलवे सुरक्षा बल/डीडीयू एवं जीआरपी/ डीडीयू के निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल/ पोस्ट/डीडीयू के अधिकारी एवं बलकर्मी साथ रेलवे सुरक्षा बल डॉग स्क्वाड एवं जीआरपी/ डीडीयू के बलकर्मी संग संयुक्त रूप से डीडीयू जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान प्लेटफार्म पर खड़ी गाडी़ संख्या 02791एवं 02370, महिला प्रतिक्षालय, पुरुष प्रतीक्षालय, पार्सल कार्यालय एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की गई ।

तत्पश्चात स्टेशन एरिया के पोर्टिको क्षेत्र में टेंपो स्टैंड मोटरसाइकिल स्टैंड में चेकिंग की गई। इस क्रम में रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी डीडीयू द्वारा एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें डॉग स्क्वाड के माध्यम से किसी भी संदिग्ध वस्तुओं व विस्फोटक पदार्थों की खोजबीन की गई। विस्फोटक पदार्थ का पता लगने के बाद स्टेशन परिसर के दूर करने के तौर तरीके की करवाई अमल में लाई गई। ताकि किसी प्रकार का कोई जान माल का नुकसान ना हो एवं विकट परिस्थितियों से तत्काल कार्यवाही जा सके। इस दौरान किसी प्रकार का कोई भी संदिग्ध वस्तु व विस्फोटक समान के बरामदगी नहीं हुई।

UP 18 NEWS से संजय शर्मा की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir