Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

ई टिकटिंग पर लगातार हो रही है कार्यवाही, आरपीएफ द्वारा धर पकड़ जारी ।

ई टिकटिंग पर लगातार हो रही है कार्यवाही, आरपीएफ द्वारा धर पकड़ जारी ।

चन्दौली ब्यूरो/डीडीयू जंक्शन डीडीयू मंडल वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में अवैध रूप से चल रहें ई टिकटिंग पर लगाम लगाने के क्रम में एवं अवैध खरीद बिक्री की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आज मवई खुर्द इस्लामपुर चंदौली निवासी मो शहीम को पूछताछ हेतू रेसूब पोस्ट डीडीयू पर बुलाया गया।

उक्त व्यक्ति ने स्वीकार किया कि वह नगर स्थित जन सेवा केंद्र दुकान में काम करता है और वह वहीं पर अवैध ई टिकटिंग का कारोबार करता है।

तत्पश्चात उपनिरीक्षक/अमरजीत दास साथ प्रधान आरक्षी योगेंद्र बहादुर सिंह, आरक्षी अच्छे लाल यादव सभी रे.सु.ब./पोस्ट/डीडीयु तथा अपराध सूचना शाखा/डीडीयु के स.उ.नि./ मो. असलम खान, प्रधान आरक्षी/ पवन कुमार, आरक्षी/ दुर्गेश आनंद के साथ नगर स्थित *ग्राहक सेवा केंद्र* में पहुंचे तथा उक्त स्थान पर दबिश दिए गए तो दुकान का मालिक इश्तियाक अहमद 42 पुत्र रमजान मिस्की, निवासी-मवई खुर्द ,इस्लामपुर , थाना- अलीनगर, जिला-चंदौली मौजूद मिले बताएं कि मैं ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) चलाता हूं तथा विद्यार्थियों का फॉर्म ,पैन कार्ड, विधवा पेंशन व रेल टिकट निकालने का काम करता हूं।

इनके दुकान पर स्थित कंप्यूटर को चेक करने पर 28 अदद ई टिकट बीते दिनों केव्यक्ति आई डी पर कटा हुआ पाया गया जिसका मूल्य रूपया 34266 /- ₹ पाया गया तथा काउंटर से नगद ₹ 370 /-₹ बरामद हुआ।

उपरोक्त पकड़े गए व्यक्तियों ने पूछने पर बताया कि मैं अपना पर्सनल 03 आईआरसीटीसी यूजर आईडी बनाकर ई- टिकट निकालता हूं तथा अधिक दाम पर बेच देता हूं।रेलवे के ई टिकट बनाने में प्रयुक्त एक कंप्यूटर सेट,एक रेडमी का मोबाइल तथा एक प्रिंटर को जप्त कर पकड़े गए दोनो अभियुक्तों को उनके जूर्म से अवगत कराकर रेलवे सुरक्षा बल/पोस्ट/ डीडीयू पर लाया गया।

उक्त अभियुक्त के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल/पोस्ट/ डीडीयू पर धारा अंतर्गत 143 रेल अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया तथा जांच का भार उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार को सौंपा गया।

UP 18 NEWS से संजय शर्मा की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir