उप जिलाधिकारी राजातालाब ने संपूर्ण समाधान दिवस पर सुना लोगों का फरियाद
रोहनिया-राजातालाब तहसील पर मंगलवार को जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस दौरान फरियादियों के कुल 88 प्रार्थना पत्र पड़े।जिसमें से मात्र एक प्रार्थना पत्र का मौके से निस्तारण हुआ।
इस दौरान एसडीएम सिद्धार्थ यादव,तहसीलदार मीनाक्षी पांडेय,सीओ सदर चारु द्विवेदी समेत अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।






