Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

कड़कती ठंड में भी बबुरी पुलिस सड़क पर, पैदल गश्त और सघन चेकिंग से अपराधियों पर नकेल

कड़कती ठंड में भी बबुरी पुलिस सड़क पर, पैदल गश्त और सघन चेकिंग से अपराधियों पर नकेल

चंदौली।

जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। कड़कती ठंड के बीच भी पुलिस अधीक्षक चंदौली श्री आदित्य लांघे के निर्देशन में बबुरी थानाध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, क्षेत्र भ्रमण और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

इस दौरान बबुरी थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल ने पैदल गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखते हुए दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर गहन जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान में बबुरी सब-इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव सहित समस्त बबुरी पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों, व्यापारियों और राहगीरों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

 

थानाध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश मिश्रा ने कहा कि बबुरी पुलिस पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक या अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संदिग्ध लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस की इस सक्रियता से जहां असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना हुआ है, वहीं आम नागरिकों ने खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

 

चंदौली बबुरी से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir