Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

कम्बल पा खिले निर्धन ,असहायों के चेहरे।

कम्बल पा खिले निर्धन ,असहायों के चेहरे।
सोनभद्र(विनोद मिश्र)
म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गड़िया के पंचायत भवन पर रविवार को सर्वेश्वरी समूह शाखा रेणुकूट ने अपने 19 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत 120 असहाय गरीबों को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड के हाथो कंबल वितरित कराया।इसके पूर्व संस्थान के बारे में जानकारी समूह के मंत्री ने दी और पूजा अर्चना की गई।मुख्य अतिथि श्री गोंड ने कहा की सर्वेश्वरी समूह के साथी दान मांग कर गरीबों की सेवा कर रहे है।यह पुनीत कार्य है।और भगवान ऐसे कार्य करने वालो पर अपनी कृपा बनाए रखते है।कहा की मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है इसके नाते अपनी आय का एक छोटा हिस्सा भी गरीबों और जरूरत मंदो पर खर्च करे तो समाज का भला होगा।और हमारी भारतीय संस्कृति में आदिम जमाने से सेवा,दान करने की परम्परा रही है।राजा से लेकर धनवानों ने दान कर गरीबों की सेवा की है।ग्राम प्रधान और प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम चंद यादव ने कहा जरूरत मंदो को कंबल मिलने से इस ठंड में उन्हे राहत मिलेगी ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि और लोगो को भी आने वाले समय में कंबल वितरित कराने का प्रयास करेंगे। मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण समूह के मंत्री एस पी यादव, एस के सिंह, के के उपाध्याय उग्रसेन कुशवाहा, सुधीर कुमार, आदि उपस्थित रहे।

 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir