Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

कवि सम्मेलन के साथ राजभाषा सप्ताह का हुआ समापन।

कवि सम्मेलन के साथ राजभाषा सप्ताह का हुआ समापन।

 

 

 

चन्दौली ब्यूरो/ पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में चल रहे राजभाषा सप्ताह -2022 का समारोह पूर्वक समापन हुआ। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दीप प्रज्वलित कर मंडल मुख्यालय के इंडियन इंस्टिट्यूट कॉलोनी स्थित रेल सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सभी से अपने कार्य में दायित्व एवं कर्तव्य पूर्वक राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया गया।

 

समापन समारोह कार्यक्रम में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु तथा राजभाषा सप्ताह के दौरान मंडल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कुल 10 अधिकारियों तथा 32 रेलकर्मियों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। राजभाषा सप्ताह-2022 के समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir