Sunday, September 6, 2026

कांवड़ यात्रा से पहले सिगरा पुलिस अलर्ट: स्टेशन क्षेत्र के ठेला कारोबारियों को दिए सख्त निर्देश, रेट लिस्ट और सफाई अनिवार्य*

आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

वाराणसी। आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सिगरा थाना पुलिस ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को पिलर संख्या-61 के सामने रेहड़ी और ठेला व्यवसायियों के साथ बैठक कर उन्हें यातायात, स्वच्छता और पारदर्शी व्यापार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर आयोजित बैठक में सिगरा पुलिस ने ठेला एवं रेहड़ी संचालकों की समस्याएं भी सुनीं। उन्हें स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई कि कोई भी व्यवसायी सड़क पर अतिक्रमण नहीं करेगा और न ही ऐसा कोई कार्य करेगा जिससे कांवड़ियों, यात्रियों अथवा आम लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो।
बैठक में सभी व्यवसायियों को अपने ठेले पर बिक्री होने वाले सामानों की सूची और मूल्य सूची (रेट लिस्ट) अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रेट लिस्ट पर थाना सिगरा का मोबाइल नंबर भी अंकित करने को कहा गया, ताकि अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि निर्धारित मूल्य से अधिक धन लेने वाले दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी।
इसके अलावा प्रत्येक ठेला संचालक को अपने नाम और मोबाइल नंबर का उल्लेख करने तथा अपने ठेले के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। पुलिस ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी व्यापारियों का सहयोग आवश्यक है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir