Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

कार्यालय पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नेरट वाराणसी

कार्यालय पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नेरट वाराणसी

दिनांक-13.07.2025

फर्जी अमूल डेयरी नियुक्ति पत्र के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा – एक अभियुक्त गिरफ्तार ।

 

थाना फूलपुर क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विरूद्ध पंजीकृत मु0अ0सं0 092/2025 धारा 318(2)/338/336(3)/ 3(5)/340(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके घर एवं संभावित ठिकानों पर निरंतर दबिश दी जा रही थी ।

इसी क्रम में आज दिनांक 13.07.2025 को थाना फूलपुर पुलिस टीम ने उक्त मुकदमें से संबंधित आरोपी 1. अखिलेश कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम छेड़ापुर थाना फूलपुर जनपद वाराणसी उम्र 30 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर उसके घर ग्राम छेड़ापुर से गिरफ्तार किया गया ।

 

*घटना का विवरण:*

प्रार्थी राहुल कुमार वर्मा की बहन को अमूल डेरी, फूलपुर, वाराणसी में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र (जॉइनिंग लेटर) एवं आईडी कार्ड बनाकर ₹5.9 लाख की धनराशि की ठगी करने के साथ अभियुक्तों ने अमूल डेरी में नियुक्ति हेतु कुल 17 फर्जी जॉइनिंग लेटर एवं ID Card बनवाकर दिया गया था। जब नियत तिथि पर वादी की बहन अमूल डेरी, फूलपुर पहुंची तो प्लांट इंचार्ज द्वारा सभी दस्तावेजों को फर्जी बताया गया और स्पष्ट किया गया कि अमूल डेरी द्वारा ऐसा कोई नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है। इस पर वादी द्वारा थाना फूलपुर व उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई। जिस पर थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया । प्रभारी निरीक्षक फूलपुर द्वारा गठित पुलिस टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत थी ।

 

*पूछताछ विवरण*

अभियुक्त अखिलेश कुमार से पूछताछ में बताया गया कि वह अपने मित्र अभिषेक (तथाकथित पार्टी का नेता, निवासी बरजी, थाना फूलपुर), चंदन पटेल (निवासी साधोगंज), तथा शिव कुमार पटेल (निवासी ग्राम अदमा, थाना मिर्जामुराद) के साथ मिलकर लोगों को अमूल डेरी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी जॉइनिंग लेटर तैयार करता था। वह जॉइनिंग लेटर पर अमूल डेरी की फर्जी मोहर लगाता और प्रत्येक उम्मीदवार से मोटी रकम वसूल करता था। प्राप्त धनराशि को वह अपने साथियों में आपस में बाँट लेता था। आरोपी द्वारा यह भी बताया गया कि उन लोगों द्वारा कुछ रकम कैश तथा कुछ ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त की गई थी ।

 

 

*सोशल मीडिया सेल*

*पुलिस उपायुक्त*

*गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी*

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir