Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

कैंट पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने फर्जी मैट्रिमोनियल फर्म चलाकर लोगों से ठगी करने वाले एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश ककर गिरोह की संचालिका समेत 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया ।

आशीष मोदनवाल पत्रकार

 

वाराणसी में फर्जी मैट्रिमोनियल फर्म का भंडाफोड़, 10 महिलाएं गिरफ्तार

वाराणसी। कैंट थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने फर्जी मैट्रिमोनियल फर्म चलाकर लोगों से ठगी करने वाले एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह की संचालिका समेत 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह फर्जी कार्यालय अर्दली बाजार स्थित विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी के एक मकान से संचालित किया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, गिरोह समाचार पत्रों में आकर्षक वैवाहिक विज्ञापन प्रकाशित कराता था। विज्ञापन देखकर संपर्क करने वाले लोगों से “लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन” और रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर हजारों रुपये वसूले जाते थे। भुगतान के बाद न तो योग्य युवक-युवती का वास्तविक संपर्क कराया जाता था और न ही जमा की गई धनराशि वापस की जाती थी।
एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने बताया कि साइबर सेल को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। तकनीकी जांच, सीडीआर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी की गई। मौके से 27 मोबाइल फोन, एक टैबलेट, रजिस्टर, चेकबुक, पासबुक, डेबिट कार्ड, बिल वाउचर, क्यूआर कोड, भुगतान से जुड़े दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कुछ बैंक खाते फ्रीज होने के बाद गिरोह अन्य खातों और क्यूआर कोड के माध्यम से भी लोगों से रकम वसूल रहा था। प्रारंभिक जांच में 50 से अधिक लोगों के ठगी का शिकार होने की जानकारी मिली है।
गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच भी कराई जाएगी, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और देशभर में फैले नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir