Thursday, August 20, 2026

गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज से, तीन दिन तक होंगे धार्मिक आयोजन

गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज से, तीन दिन तक होंगे धार्मिक आयोजन

चन्दौली कंदवा। श्री श्री 1108 अखंड विद्यानंद जी महाराज (मौनी बाबा) बाल ब्रह्मचारी अवधूत शिरोमणि योगीराज ब्रह्मलीन सिद्धपीठ, ग्राम करौती,ककरैत घाट स्थित मौनी बाबा आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 27 से 29 जुलाई तक किया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


आयोजन के पहले दिन 27 जुलाई को हरि कीर्तन, 28 जुलाई को संगीतमय मानस पाठ और 29 जुलाई को गुरु पूजा का आयोजन होगा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
महोत्सव में प्रवीण सिंह एवं गोल्डी राज द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
इनकी रहेगी प्रमुख भूमिका
गुरु पूर्णिमा महोत्सव के आयोजन में अरुण पाण्डेय जी महाराज, बनमाली पाण्डेय, रामजी पाण्डेय, चंदन पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, अजय पाण्डेय, शांतनु पाण्डेय, हृदय नारायण पाण्डेय एवं समस्त ग्रामवासी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
तीन दिन चलेगा धार्मिक आयोजन
मौनी बाबा आश्रम में तीन दिनों तक भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल रहेगा। गुरु पूजा के दिन विशेष कार्यक्रम के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir