Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

गौ-रक्षा हेतु शंकराचार्य जी करेंगे ८१ दिवसीय ‘गविष्ठि यात्रा

प्रेस विज्ञप्ति

 

गौ-रक्षा हेतु शंकराचार्य जी करेंगे ८१ दिवसीय ‘गविष्ठि यात्रा

 

उत्तर प्रदेश के हर विधान सभा में गौधाम की होगी स्थापना

 

१५ अप्रैल २०२६,वाराणसी।

 

गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने और सनातन धर्म के संरक्षण हेतु ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के पावन सान्निध्य में ८१ दिवसीय ‘गविष्ठि (गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा‘ का आयोजन किया जा रहा है। यह विशाल यात्रा उत्तर प्रदेश के सभी ४०३ विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जिसका नेतृत्व पूज्य शंकराचार्य जी और गौ-गंगा कृपाकांक्षी पूज्य श्री गोपाल ‘मणि’ जी करेंगे।

यह यात्रा ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया से प्रारंभ होकर आषाढ़ शुक्ल दशमी (तदनुसार ३ मई से २४ जुलाई २०२६) तक अनवरत चलेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में गौ-भक्तों को जागृत करना और गौ-रक्षा हेतु ठोस कदम उठाना है।

 

गविष्ठि यात्रा के प्रमुख संकल्प:

१. गौमाता को राज्यमाता/राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा सुनिश्चित कराना।

२. प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक ‘गौधाम‘ की स्थापना करना।

३. प्रत्येक विधानसभा में हिंदुओं को ‘गौमतदाता‘ बनने के लिए प्रेरित करना।

४. प्रत्येक ग्राम और मोहल्ले में ५ गौ वीरों’ की नियुक्ति कर सुरक्षा तंत्र मजबूत करना।

५. विधानसभा स्तर पर मौजूद गौशालाओं और बूचड़खानों की वर्तमान स्थिति का सटीक आंकलन करना।

महा-समापन समारोह:

इस ८१ दिवसीय यात्रा का भव्य समापन २४ जुलाई २०२६ को लखनऊ स्थित ‘मान्यवर श्री कांशीराम जी सांस्कृतिक स्थल (स्मृति उपवन)’ में होगा। इस अवसर पर एक विशाल धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से लाखों गौ-भक्त सम्मिलित होंगे। इस यात्रा का संयोजन शंकराचार्य जी के दंडी संन्यासी शिष्य स्वामी प्रत्यक्चैतन्य मुकुंदानन्द गिरि जी करेंगे।

 

उक्त सूचना देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने कहा कि आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमियों और गौ-भक्तों से इस यात्रा में तन-मन-धन से सहयोग करने और इससे सीधे जुड़ने की अपील की है।

 

संजय पाण्डेय

मीडिया प्रभारी

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir