Thursday, August 20, 2026

ग्राम प्रधान संजय जैसवार पद से हटाए गए, हैंडपंप मरम्मत के नाम पर ₹55,170 के गबन का आरोप

 

रिपोर्ट: चिरईगांव संवाददाता, वाराणसी

वाराणसी जनपद के चिरईगांव ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत तरयां के प्रधान संजय जैसवार को जिला प्रशासन ने पद से पदमुक्त कर दिया है। यह कार्रवाई हैंडपंप मरम्मत के नाम पर ₹55,170 की सरकारी धनराशि के गबन के मामले में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत तरयां के निवासी माणिक लाल मिश्रा ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा था, जिसमें उन्होंने ग्राम प्रधान संजय जैसवार एवं ग्राम पंचायत अधिकारी अमित वर्मा पर आरोप लगाया कि ग्राम में हैंडपंप की मरम्मत कराए बिना ही उसके नाम पर ग्राम निधि से धनराशि निकाल ली गई और उसका दुरुपयोग किया गया।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने मामले की प्रारंभिक जांच कराई, जिसमें ग्राम प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1947 की धारा 95(1)(g) के तहत प्रधान को उनके पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया गया।

जांच के दौरान ग्राम पंचायत के कार्यों के संचालन के लिए एक त्रिस्तरीय समिति का गठन भी किया गया है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir