Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

ग्रीन आर्मी की महिलाओं से संवाद करने असवारी गांव में पहुंची राज्यपाल

ग्रीन आर्मी की महिलाओं से संवाद करने असवारी गांव में पहुंची राज्यपाल

 

ग्रीन आर्मी की महिलाओं द्वारा उत्पादित सामानों को देखकर किया सराहना

 

राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के असवारी गांव में ग्रीन आर्मी आफ वेलफेयर संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल का ग्रीन आर्मी के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रीन आर्मी के महिलाओं से संवाद कर उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों का लगाए गए स्टालों तथा सिलाई सेंटर अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रीन आर्मी की महिलाओं से संवाद किया और गरीब महिलाओं को रोजगार के लिए ठेला तथा बच्चों को स्कूल जाने के लिए साइकिल तथा ग्रीन आर्मी की महिलाओं की पारिश्रमिक भुगतान हेतु चेक वितरण किया। राज्यपाल ने महिलाओं हेतु सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रीन आर्मी की महिलाओं द्वारा शराबबंदी सहित विभिन्न किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में सराहना करते हुए उनका हौसला बुलंद किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु स्वयं सहायता समूह बनाने पर जोर दिया।होप वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव दिव्यांशु उपाध्याय ने बताया कि काशी को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे अभियान को साकार करने को लेकर वाराणसी में बाहर से आने वाले पर्यटकों द्वारा गंगा घाटों पर स्नान के बाद छोड़े गए कपड़ों को इकट्ठा कर वहां से लाकर के वाशिंग करने के उपरांत कटिंग करके वेलफेयर ट्रस्ट की ग्रीन आर्मी की महिलाओं द्वारा सिलाई मशीन से तरह-तरह की सुंदर और आकर्षक बैग बनाकर वाराणसी नगर निगम को दिया जाता है। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष पांडेय ने की।कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, डीडीओ विजय जायसवाल, एसडीएम शांतुन कुमार सिनसिनवार, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ,एसीपी संजीव शर्मा, अजय श्रीवास्तव, रवि मिश्रा, दिव्यांशु उपाध्याय, श्याम कांत, संदीप गुप्ता, विकास दीक्षित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir