Tuesday, November 17, 2026

चंदौली: खेतों में उतरे नवागत जिलाधिकारी, क्रॉप कटिंग कराकर जानी धान की उत्पादकता

चंदौली: डीएम शैलेष कुमार ने बसारिकपुर में परखी धान की पैदावार, क्रय केंद्रों पर ही उपज बेचने की अपील

​चंदौली | 17 नवम्बर, 2026

​जनपद के नवागत जिलाधिकारी श्री शैलेष कुमार ने मंगलवार को सकलडीहा तहसील क्षेत्र के बसारिकपुर गांव पहुंचकर धान की फसल की क्रॉप कटिंग (फसल कटाई प्रयोग) का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फसल की उत्पादकता का आकलन किया और मौजूद किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं व सुझाव सुने।

​बिचौलियों से बचें, सरकारी केंद्रों पर बेचें धान

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे अपनी मेहनत की उपज को औने-पौने दामों पर बिचौलियों के हाथों न बेचें, बल्कि शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का लाभ उठाने के लिए सीधे सरकारी धान क्रय केंद्रों पर ही बिक्री करें। उन्होंने अधिकारियों को भी क्रय केंद्रों पर पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

​क्रॉप कटिंग के आंकड़े और उत्पादकता का आकलन

राजस्व और कृषि विभाग की टीम ने समबाहु त्रिभुज (10x10x10 मीटर यानी 43.33 वर्ग मीटर) के मानक क्षेत्रफल में धान की कटाई कराकर तौल की, जिसके परिणाम इस प्रकार रहे:

किसान का नाम

गाटा संख्या

क्षेत्रफल

प्राप्त उपज (तौल)

विजय लाल यादव

34

43.33 वर्ग मीटर

28.700 किलोग्राम

बुद्धू प्रसाद यादव

3

43.33 वर्ग मीटर

21.520 किलोग्राम

 

दोनों खेतों से प्राप्त आंकड़ों के औसत के आधार पर क्षेत्र में 57.98 कुंतल प्रति हेक्टेयर धान की उत्पादकता का अनुमान लगाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का सटीक आकलन और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने में इन क्रॉप कटिंग आंकड़ों की भूमिका निर्णायक होती है।

​प्रमुख रूप से रहे उपस्थित

इस निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी श्रीमती आकांक्षा सिंह, तहसीलदार सकलडीहा अभिजीत प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर चंद्रगुप्त सागर, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव, अपर जिला सांख्यिकीय अधिकारी संदीप पटेल, राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश, लेखपाल अमृता कुमारी मौर्या, रामबली प्रसाद, साधना सहित अन्य संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir