Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

जनता दर्शन में एसपी ने सुनीं 34 फरियादियों की समस्याएं

जनता दर्शन में एसपी ने सुनीं 34 फरियादियों की समस्याएं

चन्दौली, 09 अप्रैल — पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं।

एसपी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान और उन्हें न्याय दिलाना ही पुलिस की प्राथमिकता है।

 

जनसुनवाई के दौरान कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण के लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। एसपी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार करें तथा प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनकर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण कराने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir