
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 25 अगस्त को, 35 डाइजों पर होगा नातिया मुकाबला
वाराणसी, मैदागिन स्थित प्रेस क्लब पराड़कर भवन में गुरुवार को मरकजी यौमुन्नबी कमेटी की प्रेसवार्ता हुई। कमेटी के सदर एवं पूर्व चेयरमैन अल्पसंख्यक आयोग, उप्र सरकार हाजी सैय्यद शकील अहमद और सेक्रेटरी हाजी महमूद खान ने बताया कि 25 अगस्त की शाम जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हड़हा मैदान से निकलेगा। जुलूस सराय हड़हा, छत्तातले, नारियल बाजार, दालमंडी, नई सड़क, कुरैशाबाद, फाटक शेख सलीम, आस्ताना रहीम शाह, बिस्मिल्लाह खां मार्ग होते हुए अमीन मंजिल बेनियाबाग स्थित मरकज के मंच पर पहुंचेगा। यहां नातिया मुकाबला होगा, जिसमें बनारस व अन्य शहरों की अंजुमनें शामिल होंगी। कमेटी के अधीन 35 डाइजों पर नातिया कलाम पेश किया जाएगा।
प्रेसवार्ता में मो. अबरार खान, मो. इमरान खान, शकील अहमद सिद्दीकी, हाजी इकबाल, आगा कमाल, रेयाज अहमद नूर, वारिस बब्लू, हाजी समर खान, हाजी राशीद इकबाल, राशिद सिद्दीकी, हाजी यासीन गुड्डू, कैफ आलम सहित कमेटी के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।





